आरएयू में अनशनकारी मजदूरों की हालत बिगड़ी
नौ सूत्री मांगों के समर्थन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पिछले आठ दिनों से जारी दैनिक वेतनभोगी मजदूरों का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा।
समस्तीपुर। नौ सूत्री मांगों के समर्थन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पिछले आठ दिनों से जारी दैनिक वेतनभोगी मजदूरों का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशनस्थल पर संगठन के संयोजक सुनील कुमार सुमन की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नौ सूत्री मांग पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मजदूरों के मांग के प्रति काफी लापरवाही कर रहा है। अनशन पर बैठे मजदूरों की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। अनशनकारी राजेंद्र राम, मुनेश्वर राय, संजय राय तथा नागेंद्र महतो को चिकित्सक की सलाह पर उपचार कराया गया। बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई भी पहल नहीं की जा रही है। मौके पर प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, रेहाना खातून, राजीव राय, रंजीत झा, रविशंकर प्रसाद ¨सह, दिनेश राय, राजेंद्र राय, कामेश्वर राय, महेश ¨सह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा मजदूरों के साथ की जा रही तानाशाही रवैए पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों की मांग पर विश्वविद्यालय ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन मजदूरों के द्वारा नौ सूत्री मांगों पर वार्ता कर मांग पूरी नहीं करेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।