स्नान के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर दुर्गा मंदिर स्थित तालाब में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चल जाने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। घ्
समस्तीपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर दुर्गा मंदिर स्थित तालाब में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चल जाने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। घटना रविवार को करीब ग्यारह बजे की है। बताया जाता है कि वीरसिंहपुर गांव के रमेश पासवान का पुत्र 11 वर्षीय अंशु कुमार स्नान करने के लिए तालाब में गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह एवं सीओ अभयपद दास ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के पिता रमेश पासवान एवं माता विमल देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।