शिक्षक लूटकांड का शातिर गिरफ्तार
मोहिउद्दीनगर में लूट कांड के मामले में पुलिस ने पहाड़पुर थाना के जुड़ावनपुर गांव के दियारा से मुख्य सरगना पंकज कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर । मोहिउद्दीनगर में लूट कांड के मामले में पुलिस ने पहाड़पुर थाना के जुड़ावनपुर गांव के दियारा से मुख्य सरगना पंकज कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि 25 दिसंबर को हरैल पथ पर हरैल गांव के ही शिक्षक अशोक कुमार ¨सह से अज्ञात लूटेरों ने 15 हजार रुपये लूट लिया था। अत्याधुनिक तरीके से जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस ने पहले तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधी की शिनाख्त की। फिर उसे पैतृक गांव जुड़ावनपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई राशि और मोबाइल भी बरामद किया गया। इसकी गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष खुशबुदीन के नेतृत्व में कई दिनों से पुलिस जुटी हुई थी। शुक्रवार को डीएसपी विजय कुमार, थानाध्यक्ष मो. खुशबुदीन एवं अवर निरीक्षक विनोद कुमार ¨सह और पुलिस बल ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ के क्रम मे उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।