युग निर्माता थे स्वामी विवेकानंद : आचार्य कपिलदेव
स्वामी विववेकानंद राष्ट्रीय युवा सप्ताह अंतर्गत रविवार को प्रखंड के खालिसपुर में स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी।
समस्तीपुर। स्वामी विववेकानंद राष्ट्रीय युवा सप्ताह अंतर्गत रविवार को प्रखंड के खालिसपुर में स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आचार्य कलिपदेव चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग निर्माता थे। उन्होंने सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू धर्म का पताका फहराकर भारत को गौरवान्वित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुये साहित्यकार चांद मुसाफिर ने कहा कि स्वामी के सिद्धांतों से ही देश सहित सम्पूर्ण विश्व का कल्याण होगा। इसके पूर्व समारोह के अध्यक्ष एवं अतिथितियों ने दीप प्रज्जवलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पणकर समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में संगीत की प्रस्तुति देनेवाली छात्र-छात्राओं को लेखनी एवं पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। समारोह को मारूतिनंद ¨सह उर्फ दिलीप ¨सह, डॉ. ए.के. आदित्य, डॉ. एस.एन. झा, प्रो. अवधेश कुमार झा, मिलन कुमार ¨सह, रामाश्रय प्रसाद, ब्रह्मदेव कारी, द्वारिका प्रसाद, वैजनाथ गुप्ता, रोहित कुमार, दिलीप कुमार ¨सह, अभिनव कुमार, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, आचार्य लक्ष्मी दास, डॉ. रामकिशोर चौधरी, राम कुमार ¨सह, आदित्य कुमार झा, रवीन्द्र कुमार ठाकुर, रामयाद शांडिल्य आदि ने संबोधित किया।