नदी में डूबने से छात्र की मौत
समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के वासुदेवपुर घाट पर स्नान करने गए एक छ
समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के वासुदेवपुर घाट पर स्नान करने गए एक छात्र की मौत डूबने से हो गई। मृतक की पहचान गोविदपुर खजूरी पंचायत के चकबेगम निवासी शत्रुघ्न पासवान के पुत्र 21 वर्षीय धर्मवीर पासवान के रुप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि धर्मवीर इंटर का विद्यार्थी था। चांधरपुर दुर्गा मंदिर में पूजा में सक्रिय सहयोग के लिए वह गंगा स्नान करने गया था। उसके साथ स्नान करने अन्य युवक भी गए थे। स्नान करने के क्रम में सभी गहरे पानी में चले गए। इसमें से तीन को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया। जबकि धर्मवीर की मौत हो गई। अंचलाधिकारी अभय पद दास तथा थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि स्थानीय गोताखोर की मदद से गहरे पानी से छात्र के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।