पशुपालक संघ ने एक दिन का उपवास रख दिया धरना
प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुपालक किसान सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक दिन का उपवास रखकर धरना दिया।
समस्तीपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में पशुपालक किसान सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक दिन का उपवास रखकर धरना दिया। धरना में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक बैद्यनाथ चौधरी ने कहा अन्य राज्य में किसानों की ऋण माफ हो गया जबकि बिहार के किसानों का आज तक कृषि ऋण माफ नहीं किया गया है। यह सरकार की तानाशाही एवं किसान विरोधी रवैए को दर्शाता है। सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जबकि किसानों पर ही देश निर्भर है। पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने कहा कि कृषि ऋण माफ व दूघ का उचित मूल्य देने की मांग समस्तीपुर की धरती से उठी है। यह आवाज पूरे राज्य में गूंजेगी। धरना में उपवास पर रहकर बैठे लोगों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रसाद ¨सह ने जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया। एक मांग पत्र भी बीएओ को सौंपा। समिति के संयोजक भूपेंद्र यादव, जिला पार्षद िर्स्वणमा ¨सह, राम चन्द्र महतो, राम भजन झा, बिजय कुमार ठाकुर, अशोक कुमार मण्डल, नन्द कुमार चौधरी, कन्हैया चौधरी, राम शरण महतो, राजेश चौधरी, राजा राम महतो, कमलेश चौधरी, उत्तम पासवान आदि ने संबोधित किया।