कार्यपालक सहायकों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी
अपनी मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें भी जारी रहा।
समस्तीपुर। अपनी मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें भी जारी रहा। बेएसा के बैनर तले कार्यपालक सहायकों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए सरकारी बस पड़ाव में धरना दिया। धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यपालक सहायकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। गोपगुट के जिला सचिव अजय कुमार ने कहा कि बिहार सरकार कार्यपालक सहायकों की मांगों को लेकर विचार नहीं कर रही है। इससे हड़ताल करने वालों में काफी आक्रोश है। कार्यपालक सहायकों के लंबे समय से हड़ताल के कारण सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बाधित हो रही है। जिससे आम लोगों को की परेशानी भी बढ़ गयी है। हड़ताल कर्मियों मांगों की पूर्ति हेतु अनिश्चित कालीन अनशन का निर्णय लिया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। मौके पर रोहित कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, निधि कुमारी, काजल कुमारी, शबिना परवीन, ¨रकु कुमारी समेत दर्जनों कर्मी शामिल रहे। रोसड़ा,संस: बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को ले रोसड़ा में भी कार्यपालक व आवास सहायकों का हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी है। इसके कारण आरटीपीएस, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मनरेगा एवं निबंधन कार्यालय का कार्य प्रभावित है। विशेषकर आरटीपीएस कार्य बाधित रहने के कारण प्रति दिन दर्जनों लोग विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक कार्य के लिए कार्यालय का चक्कर काटकर वापस लौटते दिख रहे हैं । वहीं कार्यपालक सहायकों की माने तो मांग पूरी होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। सोमवार को राकेश कुमार की अगुवाई में सहायकों का जत्था अनुमण्डल कार्यालय पहुंचा तथा कार्य कर रहे एक-दो कार्यपालक सहायक को आन्दोलन में शामिल होने की अपील की। मौके पर कार्यपालक सहायक मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, सुदर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।