समस्तीपुर में एसपी ने संभाली वाहन जांच की कमान, अपराध और तस्करी पर नकेल कसने का अभियान
Bihar Police Checking: समस्तीपुर में अपराध नियंत्रण और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन वाहन जांच ...और पढ़ें

मोहनपुर पुल पर चेकिंग करती पुलिस टीम व मौजूद एसपी। फोटो: जागरण
HighLights
समस्तीपुर में अपराध नियंत्रण हेतु सघन वाहन जांच अभियान।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने स्वयं अभियान का जायजा लिया।
शराब व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने पर जोर।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Vehicle Checking Drive: अपराध नियंत्रण और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को समस्तीपुर जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद सड़क पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर चल रही जांच का जायजा लिया। उन्होंने मोहनपुर पुल चौक, मगरदही घाट समेत अन्य जगहों पर पहुंचकर पुलिस की मुस्तैदी देखी और जांच में लगे जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने प्रमुख सड़कों पर वाहनों की जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई।
साथ ही वाहनों की डिक्की और अन्य संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेने के अलावा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
एसपी ने जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच की जाए।
शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले संभावित रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
एसपी ने जांच अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। अभियान के दौरान जिले के डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहे।
