विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस अब चलेगी रेगुलर; शाहपुर पटोरी, बरौनी और हाजीपुर के यात्रियों को सौगात, चेक करें शेड्यूल

Published: Tue, 25 Aug 2026 07:25 PM (IST)

शाहपुर पटोरी को गुजरात के हापा और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के बीच नियमित ट्रेन सेवा मिली है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. शाहपुर पटोरी को गुजरात-अरुणाचल प्रदेश के लिए नियमित ट्रेन मिली।

  2. हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस (19525/19526) अब साप्ताहिक रूप से चलेगी।

  3. सेवा 23 सितंबर से हापा और 26 सितंबर से नाहरलगुन से शुरू।

संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी। गुजरात के अहमदाबाद से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच चलने वाली नियमित ट्रेन की सौगात शाहपुर पटोरी तथा इस रुट को मिली है।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद-उज्जैन-ग्वालियर- प्रयागराज-वाराणसी-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते गुजरात के जामनगर और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के मध्य चलायी जा रही ट्रेन हापा-नाहरलगुन 19525/19526 साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नियमित परिचालित की जाएगी।

यह परिचालन हापा से 23 सितम्बर, से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा नाहरलगुन से 26 सितम्बर, से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार कौ किया जायेगा।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।

यह प्रत्येक बुधवार को हापा से 00.40 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 15.30 बजे छपरा, 17.00 बजे हाजीपुर, 17.42 बजे शाहपुर पटोरी, 19.05 बजे बरौनी, 19.36 बजे बेगुसराय, 20.29 बजे खगड़िया, 21.31 बजे नवगछिया, 23.10 बजे कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी।

सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 09.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 01.20 बजे कटिहार, 02.18 बजे नवगछिया, 03.20 बजे खगड़िया, 03.54 बजे बेगुसराय, 04.35 बजे बरौनी, 05.34 बजे शाहपुर पटोरी, 07.00 बजे हाजीपुर, 09.20 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 00.15 बजे हापा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर मंडल में 37 ROB को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी, खुद जमीन अधिग्रहण करेगा रेलवे