दोबारा जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए सत्यनारायण
शिवाजीनगर प्रखंड जदयू के अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सिंह दोबारा निर्विरोध चुने गए। शिवाजीनगर मध्य विद्यालय के सभाकक्ष में जदयू डेलीगेट्स एवं पंचायत अध्यक्षों ने इसमें भाग लिया।
समस्तीपुर । शिवाजीनगर प्रखंड जदयू के अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सिंह दोबारा निर्विरोध चुने गए। शिवाजीनगर मध्य विद्यालय के सभाकक्ष में जदयू डेलीगेट्स एवं पंचायत अध्यक्षों ने इसमें भाग लिया। चुनाव पर्यवेक्षक जीवछ महतो, एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ललितेश्वर राय की मौजूदगी में पूर्व अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह को ही घोषणा करने के लिए कहा गया। उन्होंने अध्यक्ष के रूप में सत्य नारायण सिंह के नाम की घोषणा की। इसका सभी ने समर्थन किया।
मौके पर मुखिया अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद बिरजू, विनोद कुमार मंडल, बबलू कुमार रजक, सीताराम मंडल देव नारायण सिंह, श्रवण कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, रामबाबू कुमार, रंजीत कुमार राम, आशीष कुमार, नरेश कुमार, रवींद्र चौधरी, लखविदर मंडल, रामाश्रय सिंह, कुमार रंजीत, अरुण कुमार, राजेश कुमार मुखिया, पवन कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, दर्शन मंडल, सुशील कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, लालटून मंडल, अब्दुल कलाम, राजा आदि थे।