करंट लगने से सरायरंजन के युवक की एमपी में मौत
समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी एक युवक की करंट लगने से रविवार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 11:48 PM (IST)
समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी एक युवक की करंट लगने से रविवार की दोपहर मध्य प्रदेश के शिवपुरी ने मौत हो गई। मृतक बथुआ बुजुर्ग निवासी दयानंद गिरि का जेष्ठ पुत्र अजय गिरि (23) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक पेट्रोल पंप का शेड बना रहा था। इस दौरान वह विद्युत प्रवाहित 11 हजार बोल्ट के तार की चपेट में आ गया। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक को चार वर्ष एवं एक वर्ष के दो नवालिग पुत्र हैं। मृतक के शव को सोमवार की देर शाम उसके पैतृक घर पर पहुंचने की संभावना है। इस घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें