विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मम्मी-पापा और नीतीश-मोदी की सरकार...', अब क्या जवाब देंगे Tejashwi Yadav? सम्राट ने बता दी अंदर की बात!

Published: Thu, 07 Mar 2024 07:28 PM (GMT+05:30)

सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है मम्मी-पापा की सरकार ने ...और पढ़ें

'मम्मी-पापा और नीतीश-मोदी की सरकार...', अब क्या जवाब देंगे Tejashwi Yadav?
'मम्मी-पापा और नीतीश-मोदी की सरकार...', अब क्या जवाब देंगे Tejashwi Yadav?

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों के सपनों को पूरा करने का कार्य किया है। 95 प्रतिशत चुनावी गारंटी पूरी हो गई। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने से लेकर राम मंदिर बनाने व सवर्ण आरक्षण तक के सपने को भाजपा की सरकार ने पूरा किया। 2020 में सरकार बनने के बाद सात निश्चय पार्ट 2 के तहत हमलोगों ने दस लाख नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व की एनडीए सरकार ने सूबे में 7.5 लाख नौकरी दे दी। 2020 में सत्ता में आने बाद 2022 तक 2.5 लाख नौजवानों को नौकरी दी गई, लेकिन बाद की सरकार ने केवल एक-सवा लाख नौकरियां ही दे पाई। आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा।

'मम्मी-पापा की सरकार ने...'

उप मुख्यमंत्री गुरुवार को समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार मे अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि मम्मी-पापा की सरकार ने 15 वर्ष के शासनकाल में केवल 95 हजार नौकरी देने का कार्य किया। बिहार की जनता के हक की लड़ाई वे हमेशा लड़ते रहेंगे।

'नीतीश-मोदी सरकार में...'

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में जिनको-जिनको अनाज मिलेगा उन्हें 5 लाख रुपए इलाज को लेकर दिए जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि सूबे की 40 की 40 सीटों पर एनडीए को जीता कर मोदी के 400 से अधिक सीटों के सपने को साकार करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की। मौके पर प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, विधायक राजेश सिंह, बिरेंद्र कुमार, एमएलसी तरुण कुमार, राम सुमिरन सिंह, सुभाष चंद्र यादव, मनोज कुमार गुप्ता समेत दर्जनों नेता उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजपा जिला कार्यालय से कर्पूरी सभागार तक रोड शो किया। शहर के पटेल गोलंबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के स्वागत में जेसीबी मशीन से फूल बरसाए। उन्हें एक गदा भेंट किया गया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: हो गया फाइनल! नीतीश की JDU को बिहार में मिलेंगी इतनी सीटें, अमित शाह के पास पहुंची लिस्ट

ये भी पढे़ं- Lalu Yadav: 'लालू हमारे आका...', अब ये क्या बोल गए नीतीश के 'फेमस' विधायक; बच्चे पैदा करने पर दिया अनोखा लेक्चर