समस्तीपुर में संदिग्ध हालात में जिला परिषद कर्मी की मौत, कमरे में मिला शव
समस्तीपुर के काशीपुर लखना चौक के पास जिला परिषद कर्मी गोपाल कृष्ण दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके कमरे ...और पढ़ें

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
HighLights
समस्तीपुर में जिला परिषद कर्मी की मौत।
गोपाल कृष्ण दास का शव कमरे में मिला।
पुलिस कर रही संदिग्ध मौत की जांच।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। शहर के काशीपुर लखना चौक के समीप शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला परिषद कर्मी गोपाल कृष्ण दास की मौत हो गई।
उनका शव कमरे के अंदर मिला। वह मूल रूप से मधेपुरा जिले के निवासी थे और समस्तीपुर में डेरा लेकर रहते थे।
अंदर से बंद था दरवाजा
बताया जाता है कि गोपाल कृष्ण दास के स्वजन लगातार उन्हें फोन कर रहे थे। काफी देर तक फोन नहीं उठने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर कार्यालय के कर्मी उनके डेरा पर पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
दरवाजा तोड़कर मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर गोपाल कृष्ण दास का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कर्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- शुक्लागंज गंगाघाट रेलवे ट्रैक पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका
