विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में SDO बने शिक्षक, कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया प्रकाश संश्लेषण का पाठ

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:55 PM (IST)

Samastipur SDO Inspection: समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कचहरी स्थित कन्या मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. SDO राकेश कुमार ने कन्या मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

  2. शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और पठन-पाठन का जायजा लिया।

  3. छात्राओं से संवाद कर प्रकाश संश्लेषण के बारे में बताया।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur SDO Inspection: अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को कचहरी स्थित कन्या मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की कुल उपस्थिति और पठन-पाठन की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

एसडीओ ने नियमित कक्षा संचालन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर उपस्थित शिक्षकों से विस्तार से जानकारी ली।

शिक्षकों को सख्त निर्देश

उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके लिए शिक्षकों को छात्रों की दैनिक उपस्थिति के साथ-साथ उनके सीखने की क्षमता और प्रगति पर भी लगातार नजर रखने की जरूरत है।

samastipur sdo inspection kanya madhya vidyalaya

बच्चों से किया संवाद

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने स्वयं कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पठन-पाठन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रकाश संश्लेषण के बारे में बताया।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ने और शिक्षकों के निर्देशों का निष्ठा से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

परिसर में बढ़ी सक्रियता

एसडीओ के इस औचक निरीक्षण से विद्यालय परिसर और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर काफी सक्रियता देखी गई। शिक्षकों और कर्मियों ने तय मानकों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विद्यालय परिवार ने निरीक्षण उपरांत मिले आवश्यक मार्गदर्शन और प्रेरणादायी सुझावों के लिए एसडीओ के प्रति आभार प्रकट किया।