विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के सरायरंजन में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

By Mukesh KumarEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 16 Sep 2026 12:29 PM (IST)

समस्तीपुर के सरायरंजन में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बबलू कुमार राय की मौत हो गई, उनके भाई संजय ...और पढ़ें

स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जागरण संवाददाता, सरायरंजन (समस्तीपुर)। जिले के सरायरंजन में सरायरंजन-खजुरी मुख्य मार्ग स्थित चौराहे पर बुधवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ड्यूटी पर जा रहे थे

मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के खेदड़पुर निवासी बबलू कुमार राय (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रामजानकी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने के लिए बाइक से निकले थे। उनकी सुबह छह बजे की शिफ्ट थी।

हादसे में उनके भाई संजय राय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर घटहो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्रेकर निर्माण का निर्देश

घटना की जानकारी मिलने पर सरायरंजन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार और अंचल अधिकारी निशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की।

चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों ने संबंधित आरसीडी को मौके पर ब्रेकर निर्माण कराने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

बबलू कुमार राय के परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।