विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samastipur News : बालू-गिट्टी की बिक्री में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से टन के हिसाब से होगा कारोबार

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:29 PM (IST)

समस्तीपुर में अब बालू और गिट्टी की बिक्री 1 अक्टूबर से टन के हिसाब से होगी। यह निर्णय जिला मोटर ...और पढ़ें

बैठक में बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से करने का निर्णय।

बैठक में बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से करने का निर्णय।

HighLights

  1. समस्तीपुर में बालू-गिट्टी की बिक्री अब टन से होगी।

  2. यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय लिया गया।

  3. ट्रक मालिकों के नुकसान को रोकने और एकरूपता लाने हेतु।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । जिले में अब बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से करने का निर्णय लिया गया है। एक अक्टूबर से बालू-गिट्टी की बिक्री टन के आधार पर करने की शपथ ट्रक मालिकों ने सामूहिक रूप से ली।

संघ ने व्यवसाय हित में लिए गए इस निर्णय को सख्ती से लागू कराने की बात कही है। हरपुर एलोथ में रविवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ की बैठक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

इसमें जिलेभर से बालू एवं गिट्टी के परिवहन से जुड़े बड़ी संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए। बैठक में व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और बालू-गिट्टी की बिक्री व्यवस्था पर चर्चा की गई।

ट्रक मालिकों ने एक समान बिक्री व्यवस्था लागू करने के लिए एकजुटता दिखाई। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि बालू-गिट्टी का कारोबार करने वाले ट्रक मालिकों को सरकारी नियमों और स्थानीय स्तर की व्यवस्था के कारण परेशानी हो रही है।

ट्रक मालिक बालू और गिट्टी की खरीद टन के हिसाब से करते हैं। वहीं, परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से ओवरलोडिंग की स्थिति में कार्रवाई भी वजन के आधार पर की जाती है।

दूसरी ओर बाजार में इसी सामग्री की बिक्री सीएफटी (घन फीट) के आधार पर की जाती है। इससे ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान होने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि इसी विसंगति को दूर करने और कारोबार में एकरूपता लाने के उद्देश्य से संघ ने एक अक्टूबर से टन के आधार पर बालू-गिट्टी की बिक्री करने का निर्णय लिया है।

संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि एक अक्टूबर के बाद यदि कोई ट्रक मालिक या ब्रोकर टन के बजाय सीएफटी के आधार पर बालू-गिट्टी की बिक्री करता पाया जाता है तो संघ की ओर से उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का मोटर व्यवसायी समाज की ओर से बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुजीत राय, नवल किशोर राय, विशाल गौरव, संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, अरविंद राय, संतोष राय, अमरजीत सिंह, धीरज राय, गोपाल चौधरी, लालबाबू राय, रुपेश सिंह, साकेत कुमार, संजय राय, विजय राय, उमेश राय, रिंकू सिंह, किशोर शाह, अशोक राय, सुनील राय, सत्यम शिवम, रामकृष्ण, रितेश राय, विजय कुमार, राजू राय, राजीव कुमार, शांतनु कुमार चौधरी, नवनीत कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य ट्रक मालिक मौजूद थे।