समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाया
समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही ...और पढ़ें
-1792230697947_m.webp)
लालती कुमारी की फाइल फोटो। सौजन्य : स्वजन और सदर अस्पताल परिसर में हंगामा करते स्वजन। फोटो. जागरण
HighLights
सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा।
पुलिस ने शांत कराया, लिखित शिकायत का इंतजार।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Sadar Hospital: सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी लालती कुमारी (26) के रूप में हुई है।
बताया गया कि लालती कुमारी की तीन बेटियां हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
हंगामे की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित स्वजन को समझाकर शांत कराया। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर चले गए।
-1792230800445.webp)
निजी नर्सिंग होम ले जाने का आरोप
मृतका की सास जगमाया देवी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में महिला की मौत के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शव को एंबुलेंस से निजी नर्सिंग होम भेजवा दिया। उनके अनुसार, एंबुलेंस चालक महिला को एक-दो निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे।
लिखित शिकायत पर कार्रवाई
सदर अस्पताल पहुंचने के बाद स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्हें सदर अस्पताल से निजी नर्सिंग होम क्यों ले जाया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मामले में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने अभी आवेदन नहीं दिया है। उपाधीक्षक डा. गिरीश कुमार ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।
जांच के क्रम अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रेफर कर दिया गया था। मरीज के स्वजन काफी देर बाद उसे लेकर निकले। जिसके बाद महिला की मौत होने की सूचना मिली। स्वजन के हंगामा की सूचना पर नगर थाना पुलिस की सूचित किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
