विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के रोसड़ा में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

By Mukesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 11:04 AM (IST)

समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जिससे उनके परिवारों में ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुरादपुर पेट्रोल पंप के निकट हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

हादसे में दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान एरौत निवासी मनोज साह के पुत्र डब्लू साह तथा करियन निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सड़क जाम कर जताया आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे रोसड़ा-हथौड़ी पथ पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण हादसे के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली।