विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर नवोदय विद्यालय में नौवीं व 11वीं में प्रवेश शुरू, 10 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:34 PM (IST)

Jnv Lateral Entry Test: समस्तीपुर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर नामांकन ...और पढ़ें

प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।

प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।

HighLights

  1. नौवीं व 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित।

  3. चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Navodaya Admission: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में कक्षा नौवीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।

पात्रता और स्थानीय शर्तें

आवेदन करने वाला अभ्यर्थी संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना अनिवार्य है। नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उसी जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

यदि विद्यार्थी ने कक्षा आठवीं में एक दिन भी शहरी विद्यालय में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी श्रेणी का अभ्यर्थी माना जाएगा।

आयु सीमा का निर्धारण

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। वहीं नौवीं कक्षा के लिए जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए विद्यार्थी का फोटो, अभिभावक के हस्ताक्षर, अपार आईडी, पेन तथा आधार नंबर का विवरण देना आवश्यक होगा।

परीक्षा का प्रारूप समझें

कक्षा नौवीं की चयन परीक्षा ढाई घंटे की होगी और इसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठ्यक्रम में गणित व विज्ञान से 35-35 और हिंदी व अंग्रेजी से 15-15 प्रश्न शामिल रहेंगे।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

11वीं का विषयवार अंक

11वीं कक्षा के लिए गणित, सोशल साइंस, साइंस, अंग्रेजी और मेंटल एबिलिटी विषयों से 20-20 अंकों के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्राचार्य राजीव शंकर झा ने बताया कि नामांकन विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर ही किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश समान रूप से प्रभावी रहेंगे।

आवेदन के लिए पोर्टल

दोनों कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए समिति ने अलग-अलग लिंक जारी किए हैं। नौवीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix-9 तथा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix-11 पोर्टल पर फॉर्म भरना होगा। अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते सही पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कर लें।