विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर: मारवाड़ी बाजार के गोदाम में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटें में दमकल ने पाया काबू; बड़ा नुकसान टला

Published: Sun, 28 Jun 2026 11:13 AM (IST)

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार स्थित शक्ति धाम प्लाजा के एक खाली गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। संकरी गली के कारण दमकल को आग बुझाने में डेढ़ घंटे लगे।

शहर के मारवाड़ी बाजार में अगलगी की घटना के उपरांत जुटे लोग।

शहर के मारवाड़ी बाजार में अगलगी की घटना के उपरांत जुटे लोग।

HighLights

  1. मारवाड़ी बाजार के गोदाम में लगी भीषण आग।

  2. संकरी गली के कारण दमकल को हुई परेशानी।

  3. डेढ़ घंटे में आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित एक गली में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शक्ति धाम प्लाजा के एक खाली गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने और आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग की लपटे देख आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शक्ति धाम प्लाजा के खाली गोदाम में लगी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से आग की संभावना व्यक्त की जा रही है।

घटना के बाद देर रात तक इलाके में लोगों की भीड़ लगी रही। आग बुझने के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- VB-G RAM G: कृषि-जलवायु क्षेत्र के हिसाब से तय हुआ 'जी-रामजी' योजना का कैलेंडर, जानें कब-कब बंद रहेगा काम

यह भी पढ़ें- भागलपुर के रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण पर ग्रामीणों का विरोध, राज्यपाल से हस्तक्षेप की लगाई गुहार