'भौकाली मैडम' की जेल में ही कटेगी रात, समस्तीपुर कोर्ट में 28 सितंबर को अगली सुनवाई
Samastipur Court News Today: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार नेहा की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल ...और पढ़ें

शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार नेहा की फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Liquor Recovery Case: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार नेहा की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई टल गई।
महिला अधिवक्ता के आकस्मिक निधन के कारण वकीलों ने खुद को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस वजह से अदालत में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
अगली तारीख 28 सितंबर
अदालत ने अब जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 28 सितंबर की अगली तारीख तय की है। नेहा को ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट बोगी एच-1 से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
सह-आरोपी भी गिरफ्तार
मामले में पुलिस और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान ईशान कुमार नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब 28 सितंबर को नेहा की अर्जी पर सुनवाई होने की संभावना है।
