समस्तीपुर में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार पोद्दार की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी राजेश पोद्दार की हत्या।
दुकान से घर लौटते समय बाइक सवारों ने गोली मारी।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक गोली बरामद की।
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ स्थित काली स्थान के समीप सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घाट नवादा निवासी राजकुमार पोद्दार के पुत्र राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार पोद्दार काली चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर पगड़ा के वार्ड संख्या 13 स्थित अपने नवनिर्मित मकान लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:10 बजे काली स्थान के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद किए जाने की जानकारी मिली है।
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
स्वर्ण व्यवसायी की हत्या किस वजह से की गई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।
