समस्तीपुर में शराब माफियाओं का दुस्साहस, उत्पाद टीम पर हमला कर वाहन तोड़े
समस्तीपुर के बनबीरा पंचायत में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हो गया। इस ...और पढ़ें

समस्तीपुर में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी।
HighLights
समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ।
शराब कारोबारियों और उपद्रवियों ने टीम को घेरा, हमला किया।
हमले में पुलिसकर्मी घायल, चार सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त।
जागरण संवाददाता, मोरवा (समस्तीपुर)। शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक हमला होने से रविवार को हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में अफरातफरी मच गई। शराब कारोबार से जुड़े लोगों और दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने टीम को घेरकर हमला कर दिया। इसमें करीब आधा दर्जन उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी घायल हो गए।
छापेमारी के दौरान अचानक हमला
पटोरी उत्पाद विभाग की टीम बनबीरा पंचायत में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने अन्य उपद्रवियों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया।
चार वाहनों में तोड़फोड़
हमलावरों ने उत्पाद विभाग की टीम के दो बोलेरो और दो स्कॉर्पियो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद हलई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
