समारोहपूर्वक किया गया आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
फोटो 30 एसएएम 22 सरायरंजन संस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम रविवार क
समस्तीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम रविवार को मध्य विद्यालय सोखा स्थान बथुआ बु•ाुर्ग में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं, विद्यार्थी परिषद् के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद गुरु दक्षिणा पर चर्चा की गईं एवं संघ की शुरुआत, उसकी कार्यपद्धति एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण भाव की प्रतिज्ञा दोहराया गया। आरएसएस के जिला कार्यवाह विश्वनाथ जी ने संचालन किया। वहीं बौधिक सत्र के बाद गुरु पूजन का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पुष्प अर्पित किया एवं अपनी इच्छा अनुसार गुरु दक्षिणा भी समर्पित किया। अंत में प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मंडल कार्यवाह विजय कुमार चौरसिया, गंगा प्रसाद भगत, राम पौद्दार भगत, रजनीश,शशि प्रकाश, मणिकांत, प्रभाकर, चंदन, संतोष, अमरेश,अमित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।