Move to Jagran APP

संगठन को सशक्त बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

बिहार पिछले 15 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आज नीतीश कुमार के विजन की वजह से ही बिहार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने में कामयाब रहा है। हमारी सरकार महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 01:17 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संगठन को सशक्त बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
संगठन को सशक्त बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

समस्तीपुर । बिहार पिछले 15 वर्षों से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आज नीतीश कुमार के विजन की वजह से ही बिहार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने में कामयाब रहा है। हमारी सरकार महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने सोमवार को विद्यापतिनगर के हरपुर बोचहा में आयोजित सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष व सचिव के प्रशिक्षण शिविर के दौरान कहीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण व सरकार के कार्यो को विस्तार से जानकारी दी। वहीं, संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए बूथ अध्यक्ष व सचिव को उनकी जिम्मेवारी से अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू जी ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं और कार्यकर्ता अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की बात कहीं। प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित भाव से आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षता विस प्रभारी जवाहर लाल भारद्वाज ने की। वहीं, संचालन प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने किया। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के शराबबंदी, जल-जीवन-हरियाली, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर को जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद रूदल राय, प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, इजहार असरफ, अरविद चौधरी, राजगीर राम, अरविद कुमार ज्योति, डॉ. अंजनी कुमार, अनिल सिंह बाबा, बिदेश्वर राय ने संबोधित किया। मौके पर प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. देवनाथ सिंह, रामाश्रय प्रसाद, कौशलेंद्र कुमार, अखिलेश मल्लिक, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार राय, विनोद कुशवाहा, संजीव कुमार बेनी, शंभू सिंह, प्रो. संजीव कुमार सिंह, घनश्याम ठाकुर, प्रभाष प्रभाकर, सज्जन कुमार झा, सुबोध कुमार सिंह, मणिकांत चौधरी, सुनील कुंवर, शहादत हुसैन, विजय कुमार, नीतीश गरांय सहित बूथ अध्यक्ष व सचिव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.