हावड़ा पुल के नीचे से बरामद हुआ पूसा के आर्टिस्ट का शव
पूसा थाना क्षेत्र के पूसा बाजार निवासी आर्टिस्ट संजय गुप्ता की हत्या से आक्रोशित बाजार के लोगों ने पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर घंटों जाम किया।
समस्तीपुर। पूसा थाना क्षेत्र के पूसा बाजार निवासी आर्टिस्ट संजय गुप्ता की हत्या से आक्रोशित बाजार के लोगों ने पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शव रख कर घंटों जाम किया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस हत्या के पीछे आर्टिस्ट के परिवार एवं रिश्तेदार की संलिप्तता है। बताया जाता है कि संजय गुप्ता बाजार में आर्टिस्ट एवं पेंटर का काम करता था। वह काफी सुस्त था। पिछले 12 जनवरी को इलाज कराने के लिए रांची ले जाया जा रहा था। इसी बीच समस्तीपुर में संजय की पत्नी शौच के लिए चली गई। इस मामले में नगर थाना समस्तीपुर में भी एक मामला भी दर्ज कराया गया था। इधर, 26 जनवरी की सुबह उसका शव कोलकाता से लेकर मृतक का साला प्रभात पूसा पहुंचा। उसने जानकारी दी कि 19 जनवरी को हावड़ा पुल के नीचे से अज्ञात शव बरामद किया गया था, जिसे पोस्टमार्टम कर वही मामला भी दर्ज कराया गया। इधर, घरवाले इसकी खोज कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कोलकाता में अज्ञात शव प्राप्त हुआ है। लोगों ने वहां से शव को लाया। इधर, पूसा बाजार वासियों का कहना है कि इस घटना में उसकी पत्नी एवं परिवार का ही हाथ है। थाना अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, जिला पार्षद अध्यक्ष संजय कुमार त्रिवेदी सहित बुद्धिजीवियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। वहीं प्रशासन के पास कोई भी लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। हत्या का असली वजह क्या है, वह जांच के बाद ही पता चलेगा।