रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बांटी पठन-पाठन सामग्री
रोसड़ा प्रखंड रालोसपा के तत्वावधान में गुरुवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
समस्तीपुर । रोसड़ा प्रखंड रालोसपा के तत्वावधान में गुरुवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड की चकथात पश्चिम पंचायत के लोहियानगर तथा नगर पंचायत अंतर्गत पांचोपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर दर्जनों बच्चों के बीच स्लेट, पेंसिल, चॉकलेट, कॉपी आदि का वितरण किया। मौके पर मौजूद पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष विकेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष राम कल्याण दास, युवा प्रखंड अध्यक्ष भोला यादव के अलावा संतोष ठाकुर, पंकज प्रियदर्शी एवं राम सुदिष्ट महतो आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अपने पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन को ले ईश्वर से प्रार्थना भी की।