गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
शहर से सटे बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से बढ़ने लगा है। वर्तमान जलस्तर 44.65 मीटर है। जो बाढ़ की चेतावनी स्तर से 0.47 मीटर नीचे एवं खतरे के निशान से एक मीटर आठ सेमी नीचे है।
समस्तीपुर । शहर से सटे बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से बढ़ने लगा है। वर्तमान जलस्तर 44.65 मीटर है। जो बाढ़ की चेतावनी स्तर से 0.47 मीटर नीचे एवं खतरे के निशान से एक मीटर आठ सेमी नीचे है। वैसे पानी बढ़ने के साथ ही आसपास के क्षेत्र खासकर नदी किनारे रहने वालों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। बता दें कि नेपाल में हो रही भारी वर्षा के कारण उत्तर बिहार की कई नदी उफान पर आ चुकी है। उत्तर बिहार में लगातार हुई वर्षा के बाद जिले के कई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। बुढ़ी गंडक की बात कहे तो जिला प्रशासन शहर के बांघ पर बने बाइपास पर बालू की सैकड़ो बोरी जमा कर चुकी है। जल प्रमंडल विभाग ने चौकीदार एवं होमगार्ड को हर परिस्थिति से निपटने के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात कर चुकी है। रेन कट में डैमेज बांध को भरा जा रहा है। वहीं मथुरापुर घट की तरफ भी विभाग इसी प्रकार के कार्यों में जुटी नजर आ रही है। तटबंध की सुरक्षा हर हाल में हो इसको लेकर विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। वैसे बूढ़ी गंडक नदी अब तक खतरे के निशान से नीचे बह रही है। लेकिन आसपास बांध किनारे रहने वालों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। लोग राशन केरोसिन की जुगत में अभी से ही लग गए हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद पति रामप्रवेश की मानें तो इस बार बाढ़ का रंगत कुछ अलग सा दिख रहा है। कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल नियंत्रण समस्तीपुर ने बताया कि अभी घबराने वाली कोई स्थिति नहीं है। सबकुछ सामान्य है। हां जलस्तर में थोड़ी वृद्धि अवश्य हुई है लेकिन खतरे के निशान से