समर्पित कार्यकर्ताओं को दें जिम्मेदारी
मंडल भाजपा की बैठक डुमरी उत्तरी पंचायत अंतर्गत ठाकुरबाडी में मंगलवार को हुई।
समस्तीपुर। मंडल भाजपा की बैठक डुमरी उत्तरी पंचायत अंतर्गत ठाकुरबाडी में मंगलवार को हुई। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विमर्श किया गया। मंडल प्रभारी जयमंगल प्रसाद यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर अध्यक्ष बनाया जाएगा। विधानसभा विस्तारक राजेश ओझा ने कहा कि मंडल के मंच
मोर्चा में समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दें। बैठक में उपस्थित भाजपा नेता राजेश कुमार ¨सह ने भी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष रुप से प्रकाश डाला। मंडल मंत्री संजीव ¨सह एवं सुधांशु कुमार राय को क्रमश: मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी एवं कमल संदेश का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण ¨सह ने की। संचालन बैजु बिहारी ने किया। बैठक में मीडिया प्रभारी संतोष पोद्दार, सुभाष ¨सह, राजकिशोर ठाकुर, पूर्व मुखिया मनोज ¨सह, रविशंकर ¨सह, प्रेम ¨सह, जयलाल चौधरी, परमानंद पंडित, रामनरेश राय, चंदेश्वर पासवान, कृष्ण गोपाल ¨सहा, रामबहादुर ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।