भाजपा को शक्तिशाली संगठन बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक चैता गांव में रविवार को हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:15 PM (IST)
समस्तीपुर । भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक चैता गांव में रविवार को हुई। मंडल अध्यक्ष सुजय कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को अधिक शक्तिशाली बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोला के लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताकर उन्हें गोलबंद किया जाए। जिससे लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रामाकांत पांडेय ने की। संचालन मनोज पांडेय ने किया। मौके पर मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार राय, मीडिया प्रभारी प्र¨वद कुमार पांडेय, राजेश्वर पांडेय, प्रमोद पांडेय, राम कुमार पासवान, नागेश्वर राम, बृजु महतो, नवल किशोर पांडेय, बृजकिशोर पांडेय, हनुमान सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें