Move to Jagran APP

पृथ्वी दिवस पर धरती को बचाने का संकल्प, आठ लाख से अधिक पौधारोपण

पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने के लिए पौधरोपण किया गया। इसमें सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों के अलावा आम लोग भी शामिल रहे। जल जीवन हरियाली से जुड़ी सरकार की मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण की योजना के तहत जिले में आठ लाख से अधिक पौधरोपण कर लिया गया है। जल जीवन अभियान में समस्तीपुर ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा जबकि इस महीने में द्वितीय स्थान पर है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 01:05 AM (IST)
पृथ्वी दिवस पर धरती को बचाने का संकल्प, आठ लाख से अधिक पौधारोपण
पृथ्वी दिवस पर धरती को बचाने का संकल्प, आठ लाख से अधिक पौधारोपण

समस्तीपुर । पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने के लिए पौधरोपण किया गया। इसमें सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों के अलावा आम लोग भी शामिल रहे। जल जीवन हरियाली से जुड़ी सरकार की मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण की योजना के तहत जिले में आठ लाख से अधिक पौधरोपण कर लिया गया है। जल जीवन अभियान में समस्तीपुर ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि इस महीने में द्वितीय स्थान पर है। जिले में मनरेगा को पांच लाख 21 हजार 600 पौधा रोपण करने का लक्ष्य मिला था। इसमें आठ अगस्त तक पांच लाख 94 हजार 500 पौधा लगाया गया है। इसके अतिरिक्त जीविका ने दो लाख लक्ष्य के अनुरूप दो लाख 37 हजार 230 पौधा लगाया। वहीं रेलवे की जमीन पर 24 हजार 600 पौधरोपण किया गया।

loksabha election banner

सीएस कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर किया हराभरा

सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में सीएस डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने शारीरिक दूरी को अपनाते हुए मास्क पहनकर पौधरोपण किया गया। सीएस ने कहा कि पृथ्वी पर हर कोई आश्रित है। ऐसे में हर किसी का दायित्व बनता है कि वे पृथ्वी की रक्षा करें और यह तभी संभव होगा। जब पृथ्वी दिवस पर हर एक लोग कम से कम एक पौधा लगायें। मौके पर डॉ. श्रीराम प्रसाद, राकेश कुमार रौशन, रमेश प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, सुमित कुमार, सच्चिदानंद यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर डाक विभाग के अधीक्षक आरबी पासवान सहित अन्य कर्मियों ने भी पीएनटी कॉलोनी में पौधारोपण किया।

जीविका दीदियों ने हरियाली का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस पर जिले में जीविका दीदी ने लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया है। सभी ने पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प लेते हुए उसकी समुचित देखरेख करने की बात कही। एक दीदी-एक पौधा अभियान के तहत अपने घर-आंगन में जीविका कार्यकर्ता एक पौधा लगाई। जीविका को अपने लक्ष्य के अनुरूप जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की हरेक सदस्य को एक पेड़ अपने घर-आंगन में लगाई है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जीविका दीदी पौधरोपण के कार्य में काफी तत्पर हैं।

लोहिया आश्रम में भी पौधरोपण

लोहिया आश्रम परिसर में जिला जदयू अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी एवं जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय ने 22 पेड़ लगाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने दो -दो पौधे लगाए। पार्टी नेता प्रो. तकी अख्तर, प्रो. देवनाथ सिंह, डॉ. ज्योति निर्मला, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह, कौशल कुशवाहा आदि नेताओं ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.