बांध निरीक्षण में मिला रेन कटर
खानपुर में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने रविवार को बूढी गंडक नदी के बाया तटबंध का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों की टीम ने त्रिमुहानी घाट से लेकर पीरखपुर स्थित संगमघाट तक का जायजा लिया। इस दौरान तटबंध में करीब दो दर्जन से अधिक बड़े-बड़े रेन कटर को देखा गया।
समस्तीपुर। खानपुर में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने रविवार को बूढी गंडक नदी के बाया तटबंध का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों की टीम ने त्रिमुहानी घाट से लेकर पीरखपुर स्थित संगमघाट तक का जायजा लिया। इस दौरान तटबंध में करीब दो दर्जन से अधिक बड़े-बड़े रेन कटर को देखा गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा नदी के काफी नजदीक से मिटटी काट कर 20 से 30 फीट गहराई किये जाने पर भी ¨चता जतायी। साथ ही विभागीय अभियन्ता को दूरभाष पर सूचना दे कर तटबंध की जर्जरता से अवगत कराया गया। निरीक्षण टीम में बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ कमल कुमार, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार विद्याकर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।