Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताजपुर प्रखंड की रामपुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:18 PM (IST)
मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार
मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार

समस्तीपुर । जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताजपुर प्रखंड की रामपुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया। पोखर के चारों तरफ पैदल घूम कर सौंदर्य को निहारा। पोखर के परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

loksabha election banner

इस दौरान मुख्यमंत्री को जीविका समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का कच्चा शहद भा गया। समूह की सदस्य सुनीता देवी और बबीता देवी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे। बातचीत के क्रम में लाभ और कामकाज के बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि मधुमक्खियों को पाल कर शहद को फिल्टर कर के डिब्बे में पैक कर बेचते हैं। साथ ही, कच्चा (बिना फिल्टर) के शहद को भी डिब्बे में पैक कर बेचते हैं। सुनीता देवी ने जब मुख्यमंत्री को फिल्टर्ड शहद उपहार स्वरूप भेंट किया तो उन्होंने कहा हम कच्चा शहद खाते हैं। और, कच्चा शहद ही उपहार में देने को कहा। जीविका समूह की एक अन्य महिला ने वेणु शिल्प में बने जंगलाही पोखर का मॉडल उपहार में दिया। जीविका समूह की छह महिलाओं को खेती करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। सभी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया है।

-------------------

मुख्यमंत्री ने भिडे पर किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए कृषि यंत्र को भी बारीकी से देखा और सभी यंत्रों के बारे में विस्तार से पूछा। किस यंत्र से खेती करने में किसानों को क्या फायदा है, यह भी उन्होंने पूछा। ट्रैक्टर से धन की रोपनी कैसे की जाती है, यह भी कृषि विभाग द्वारा कर के दिखाया गया। गेंदा के फूल की खेती, लाल फूल गोभी, शिमला मिर्च, बैगन, गेहूं, धान, आलू आदि की खेती कैसे आधुनिक एवं वैज्ञानिक ढंग से की जा सकती है। कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगा कर दिखाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा विभाग से एक पीड़ित महिला को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। जिसकी जानकारी उक्त विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई। उस महिला से मुख्यमंत्री का परिचय कराया गया। मुख्यमंत्री ने पोखर के भिडे पर मौलश्री का पौधा भी लगाया। उनके साथ रहीं जिला प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने भी पौधारोपण किया। कुल 10 पौधे लगाए गए। इस दौरान आधा दर्जन दिव्यांग महिलाओं को ट्राईसाइकिल दी गई। उन महिलाओं से भी मुख्यमंत्री को परिचय कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.