पूर्व मंत्री रामलखन महतो को दी गई श्रद्धांजलि
दलसिंहसराय स्थित निरीक्षण भवन में प्रखंड राजद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन ने की। बैठक में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक स्वर्गीय राम लखन महतो की जीवनी पर चर्चा की गई।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय स्थित निरीक्षण भवन में प्रखंड राजद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन ने की। बैठक में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक स्वर्गीय राम लखन महतो की जीवनी पर चर्चा की गई। बैठक में राजद प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, राज दीपक, प्रमोद कुमार राय, राकेश कुमार, अरविद कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, नंदलाल दास, छात्र राजद के शशिरंजन कुमार, मो. दाऊद, प्रो. राजकिशोर राम, मो. आलम, मुख्तार, रामप्रवेश सिंह, अजब लाल सदा, महेंद्र कुमार, अर्जुन राउत, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। सभी ने स्व. महतो के जीवन पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर जदयू प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, नगर उपाध्यक्ष शारिक रहमान लवली, वीरेंद्र कुमार विश्वनाथ, प्रो. तकी अख्तर ने पूर्व मंत्री के आवास रामपुर जलालपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में भी शोकसभा हुई। मौके पर संतोष कुमार सुरेका, अवधेश साह, सुनील कुमार साह ,उमाशंकर साह ,संजय शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी। उजियारपुर, संस : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामलखन महतो के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शोक व्यक्त करने वालों में रामसागर महतो, महेंद्र प्रसाद सिंह, रालोसपा नेता सुशील कुमार, शिवशंकर अग्रवाल, रामविलास पासवान, रामदास रजक, पूर्व मुखिया रामेश्वर महतो, केदार महतो, उपेंद्र ठाकुर, मनोज सिंह, जीवछ महतो, राजेश्वर राम, वरुण पोद्दार, वसीम इकबाल, बंगाली साह, सज्जन राम, गुलशन कुमार, अनील कुमार, प्रमोद महतो, विनोद महतो, शिवनारायण महतो आदि शामिल हैं। मोरवा,संस : पूर्व मंत्री राम लखन महतो के असामयिक निधन पर पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, मुखिया सूर्य नारायण झा,जयकृष्ण राय, अवधेश सहनी, परमानंद मिश्र उमेश चंद्र झा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।