ओवरब्रिज निर्माण में देरी को लेकर रालोसपा ने निकाला आक्रोश मार्च
दल¨सहसराय शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर पुल निर्माण समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला।
समस्तीपुर । दल¨सहसराय शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी पर पुल निर्माण समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। नेतृत्व रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव शशांक प्रियदर्शी ने किया। बाद में इन नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के समर्थन में दल¨सहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल को स्मार पत्र सौंपा। जिसमें 32 नम्बर रेलवे गुमटी पर अवरुद्ध यातायात व्यवस्था सु²ढ़ किए जाने, शहरी क्षेत्र के अतिक्रमण को हटाने, रेलवे गुमटी 32, 33 एवं डैनी चौक, सातनपुर, सरदारगंज चौक आदि स्थलों पर उपरगामी पुल का निर्माण करने की मांग शामिल है। ज्ञापन में रालोसपा नेताओं ने अनुमंडल प्रशासन से अविलम्ब इन ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है। आक्रोश मार्च में मुख्य मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष अनन्त कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राम सेवक ¨सह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया, लालबाबू महतो, रामकरण चौधरी, प्रेमचंद, कमलेश कुशवाहा, विनोद पोद्दार, सुनीता शर्मा, आदित्य ठाकुर, उपेन्द्र दास, राजू पोद्दार, सरस्वती देवी, रंजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सीता राम महतो, सुधीर कुशवाहा, विष्णुदेव ¨सह, नन्दू ¨सह, अनिल, सुजीत ठाकुर, कृष्णमोहन ¨सह, आशुतोष, रघुवंश प्रसाद ¨सह, राज कुमारी देवी, प्रमिला देवी, वीणा देवी, मंजू देवी, इंदु देवी, मित्रा देवी, ममता देवी, श्यामा देवी, ललिता देवी, प्रमिला शर्मा, शिबू देवी, नीलम गिरी, विमला देवी, राम दयालु महतो आदि शामिल रहे। यह मार्च एनएच 28 से घाट नवादा, गुदरी रोड, महावीर चौक, मालगोदाम रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा।