केंद्र प्रायोजित योजनाओं का किया प्रचार प्रसार
शिवाजीनगर में भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिणी मंडल शक्ति केन्द्र कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:31 AM (IST)
समस्तीपुर । शिवाजीनगर में भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिणी मंडल शक्ति केन्द्र कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने किया। बताया कि जनसंपर्क अभियान चलाकर शक्ति केन्द्र करियन से गायघाट के बीच केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया। कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। इसी कारण आर्थिक आधार पर सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ दिया। मौके पर मंडल प्रभारी विमलेश कुमार चौधरी, मंडल महामंत्री माधव झा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, शंभू कुमार झा, राम सुखित कमती, प्रसादी कमती, रंजीत राम, फखरुद्दीन, मोहन कमती, शिबू साह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें