भगवान घाट पर जलकुंभी से व्रतियों को परेशानी
शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार गांव के बागमती नदी एवं चित्तौड़ा गांव के भगवान घाट एक ऐसा घाट है जहां दो प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं।
समस्तीपुर । शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार गांव के बागमती नदी एवं चित्तौड़ा गांव के भगवान घाट एक ऐसा घाट है जहां दो प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं। इस घाट पर खानपुर प्रखंड के सेदुखा, बड़का गांव एवं शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार गांव के सभी श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्ध्य देते हैं। साथ ही समाज कल्याण के लिए अमन चैन की दुआए मांगते हैं। इस घाट पर जलकुंभी अपना बांह इस कदर फैलाए हुए है कि वहां पूजा करना नामुमकिन हो गया है। गांव के नंद कुमार चौधरी, जयानंद चौधरी, प्रभात चौधरी, अमरेंद्र पाठक, विनोद यादव, रामप्रीत पोद्दार, राधे मंडल, महेंद्र पासवान, कुशेश्वर ¨सह, राम कुमार मंडल, डॉ रमेश प्रसाद ¨सह, शशि कुमार ¨सह आदि ग्रामीण बताते हैं कि पहले घाट के किनारे में पानी रहता था तो आसानी से हमलोग सूर्य भगवान की पूजा कर लेते थे। लेकिन नदी में जल कम हो जाने के कारण किनारा सुख गया है और जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है। इस साल हमलोग इस पर्व को कैसे मनाएंगे ¨चता का विषय बना हुआ है। बताया कि भगवान घाट एक ऐसा घाट है जहाँ दो प्रखंड क्षेत्र के लोग पूजा अर्चना करने आते हैं।फिर भी न तो खानपुर प्रखंड प्रशासन और न ही शिवाजीनगर के प्रशासन यहां के लोगों की सुधि लेने आए हैं।गांव के पुरुषोत्तम झा, मनोज झा, उमेश कुमार, राम उदगार झा, दामोदर यादव, राधे पासवान ने जनहित में घाटों की सफाई करने की मांग की है।