Move to Jagran APP

जंक्शन पर पुलिस पिटाई से भड़के यात्री, हंगामा

समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर बुधवार की रात्रि रेल पुलिस जवानों द्वारा यात्रियों की पिटाई के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 11:37 PM (IST)
जंक्शन पर पुलिस पिटाई से भड़के यात्री, हंगामा
जंक्शन पर पुलिस पिटाई से भड़के यात्री, हंगामा

समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर बुधवार की रात्रि रेल पुलिस जवानों द्वारा यात्रियों की पिटाई के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का आरोप था कि रेल पुलिस जवानों द्वारा रात्रि में चेकिग के नामपर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसके विरोध में आक्रोशित होकर यात्रियों ने रेल थाना का घेराव कर दिया। सभी रेल पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध में नारेबाजी करने लगे। हंगामा सुनते ही जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर तत्काल बाहर निकले। इसके बाद काफी देर तक समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया और यात्री विश्रामालय में बुधवार की रात्रि अधिकतर यात्री रुके हुए थे। इसी बीच रेल पुलिस टीम द्वारा जंक्शन पर अपराध नियंत्रण को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तलाशी के क्रम में अधिकतर यात्रियों को गहरी नींद में सोता देख पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे अधिकतर यात्रियों में आक्रोश छा गया। आक्रोशितों ने रेल पुलिस पर गाली गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

गश्त के दौरान हुई घटना

रेल पुलिस टीम द्वारा रात्रि में अपराध नियंत्रण को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। रेल पुलिस का कहना है कि यात्री नींद में थे सो उन्हें उठाकर अपने सामान की भी सुरक्षा करने को कहा गया। इसीको लेकर कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जबकि, यात्रियों का कहना था कि पुलिस द्वारा गाली गलौज करने के साथ-साथ पिटाई भी की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.