पुआल नहीं जलाने की किसानों को दिलाई गई शपथ
सरायरंजन प्रखंड के हरिलोचनपुर एवं भगवतपुर में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में कृषि समन्वयक अर्जुन कुमार एवं श्वेता कुमारी ने किसानों को खेत में पुआल नहीं जलाने का संकल्प दिलाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 12:38 AM (IST)
समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड के हरिलोचनपुर एवं भगवतपुर में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में कृषि समन्वयक अर्जुन कुमार एवं श्वेता कुमारी ने किसानों को खेत में पुआल नहीं जलाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद किसानों को खेती के बारे मे विशेष रूप से बताया गया। उन्होंने किसानों से कहा कि गेहूं की सीधी बोआई करें। इससे खेती में कम लागत आएगी और अधिक मुनाफा होगा। मौके पर रामानंद झा, सजन कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, रेवती रमन झा, परमानंद मिश्र, सुरेंद्र ठाकुर, इंद्रकांत झा, विजय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार झा सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें