Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

प्रखंड के नरघोघी स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:38 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

समस्तीपुर। प्रखंड के नरघोघी स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ गंगा सागर ¨सह ने कहा कि पेड़ पौधे की अंधाधुंध कटाई से आज मानव जीवन संकट में पड़ गया है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है। इसी वजह से आज 250 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है, उनकी देखरेख भी उतनी ही जरुरी है। वन महोत्सव को वन क्षेत्र पदाधिकारी मो. खुर्शीद आलम, मनरेगा पदाधिकारी संजय कुमार ¨सह, नरघोघी मठ के महंत शिवराम दास, वन परिसर पदाधिकारी श्रीपति साह, भूपेन्द्र यादव, वन विभाग के जिला समन्वयक सौरभ कुमार समदर्शी, अजीत झा, पूर्व शिक्षक चंद्रशेखर झा, मुन्नू झा, रामाशीश राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिराम झा गुड्डु ने की। संचालन सरोज कुमार झा ने किया। मौके पर महेन्द्र झा, वैद्यनाथ झा, शिबू झा, दयानंद दास, सतभामा देवी, विनोद ठाकुर, विमल झा आदि गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.