Move to Jagran APP

जलस्तर कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस

सिघिया में करेह नदी के जल स्तर में लगातार कमी हो रही है। इससे आमलोगों ने राहत की सांस ली है। वही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से जुड़े अभियंताओं एवं कर्मियों ने तटबंध की मजबूती को लेकर कार्य शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 01:49 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:09 AM (IST)
जलस्तर कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस
जलस्तर कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस

समस्तीपुर । सिघिया में करेह नदी के जल स्तर में लगातार कमी हो रही है। इससे आमलोगों ने राहत की सांस ली है। वही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से जुड़े अभियंताओं एवं कर्मियों ने तटबंध की मजबूती को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि बाढ़ का पानी नीचे खिसकने के साथ ही बांध टूटने का खतरा कम हो गया है। लेकिन जन सहयोग से कराए गए कार्य को भी विभाग के अभियंता अपने स्तर से कराए गए कार्य के एवज में राशि की निकासी करने में जुटे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर मिट्टी की बोरी जरूर विभागीय स्तर पर डाला गया है। इससे विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। बाढ़ पूर्व या बाढ के दौरान जो अभियंता नजर नहीं आते थे, आज वे भी तटबंध पर दिखने लगे हैं। इस संबंध में बाढ नियंत्रण प्रमंडल के एसडीओ ने कहा कि काम सही ढंग से चल रहा है। अवर प्रमंडल कार्यालय कोल्हुआघाट में एक भी कर्मी स्थायी रूप से नही रह रहे हैं। करेह नदी के बाएं तटबंध की स्थिति दयनीय है। परिणामस्वरूप तटबंध किनारे बसे लोगों का जीवन हमेशा बाढ़ के भय में बीतता है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.