Move to Jagran APP

अवैध उगाही के विरुद्ध लोगों ने किया एसएच 55 को जाम

रोसड़ा में वाहन चेकिग के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही किए जाने के विरोध में सड़क जाम कर लोगों ने विरोध जताया। गढ़वा के निकट जाम में शामिल लोग पुलिस पर वाहन चेकिग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 11:42 PM (IST)
अवैध उगाही के विरुद्ध लोगों ने किया एसएच 55 को जाम
अवैध उगाही के विरुद्ध लोगों ने किया एसएच 55 को जाम

समस्तीपुर । रोसड़ा में वाहन चेकिग के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही किए जाने के विरोध में सड़क जाम कर लोगों ने विरोध जताया। गढ़वा के निकट जाम में शामिल लोग पुलिस पर वाहन चेकिग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार उक्त पथ पर ही पुलिस द्वारा वाहन चेकिग की जा रही थी। लोगों ने वाहन का कागजात नहीं रहने पर जुर्माना की जगह अवैध राशि वसूली करने के साथ ही कागजात रहने के बावजूद हेलमेट, मास्क आदि को लेकर भी वसूली करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा रहुआ के पूर्व मुखिया शिवजी सहनी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा समझाने बुझाने के पश्चात लोगों ने जाम हटाया। करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित पदाधिकारी व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से वाहन चेकिग कार्य से अलग कर दिया गया है। जमादार पर छेड़खानी का आरोप समस्तीपुर: शहर के बहादुरपुर मुहल्ले में एक युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता ने नगर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत की है। बताया कि रविवार की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच मुफस्सिल थाना के जमादार कुंदन कुमार नशे की हालत में उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उक्त पुलिस पदाधिकारी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा है। इसको लेकर कुंदन पड़ोसी का पक्ष लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बता दें कि घटना के तीन दिन पूर्व सोनवर्षा चौक के निकट लोगों ने एक युवक की पिटाई करने पर उक्त पुलिस पदाधिकारी को नशे की हालत में बंधक बनाकर घंटों बबाल मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.