शिवाजीनगर के 44 बूथों पर शांतिपूर्ण रहा मतदान
समस्तीपुर। खराब मौसम के बावजूद प्रखंड के 44 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
समस्तीपुर। खराब मौसम के बावजूद प्रखंड के 44 मतदान केंद्रों पर पैक्स चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदाताओं में पैक्स चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। सुबह सात बजे से संध्या 3 बजे तक मतदान हुआ। हालांकि इस दौरान बूथों पर काफी गहमागहमी रही। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध थे। सभी बूथों पद दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया था। जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार थे। जबकि सेक्टर दंडाधिकारी राकेश रौशन, मो. सरफराज अहमद, पुलिस पदाधिकारी से अनि मनंजय कुमार, पुअनि संजय कुमार शर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया था। स्थानीय ओपी प्रभारी कृष्णकांत मंडल एवं ओपी के सभी पदाधिकारी चुनाव के दौरान सक्रिय दिखे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।