पैक्स चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, उत्साह चरम पर
सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पैक्स चुनाव को लेकर 41 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन किया।
समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पैक्स चुनाव को लेकर 41 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन किया। इसमें सरायरंजन पश्चिमी पंचायत से नीतू देवी, किशनपुर युसुफ से रामकुमार झा, शान्ति देवी, दिनेश कुमार, बखरी बुजुर्ग से अमरकांत झा, विमल कुमार झा, गंगापुर से दिनेश कुमार, जितवारपुर कुम्हिरा से रामश्रेष्ठ राय, बी.एलौथ से जयंत कुमार चौधरी, पवन कुमार शर्मा, सरायरंजन पूर्वी से सुनील कुमार ईश्वर, भगवतपुर से विश्वनाथ ठाकुर, रायपुर से रवींद्र प्रसाद राय, रामबली राय, मनिकपुर से शान्ति देवी, चन्देश्वर प्रसाद राय, राजकुमार साह, राना प्रवीण सिंह, गजेन्द्र प्रसाद सहनी, वाजिदपुर मेयारी से विमला देवी, रूपौली से मुकेश कुमार चौधरी, हरपुर बरहेता से रामलाल झा, धनेश्वर महतो, मुसापुर से भोला राय, धर्मपुर से राजकुमार सहनी, ओकिल कुमार सहनी, सुधीर कुमार झा, रोहित कुमार सहनी, अख्तियारपुर से रामबाबू चौरसिया, रमेश प्रसाद, बथुआ बुजुर्ग से प्रभात कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, गंगसारा से बैजनाथ राय, नौआचक से सचिदानंद झा, झखरा से विपिन कुमार झा, नरघोघी से रंजीत महतो, ममता देवी, लक्ष्मी महतो, लाटबसेपुरा से रामसजन मिश्र, अजय कुमार, बरबट्टा से उमेश राय, शिवशंकर राय, मंजय कुमार मधूकर ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर बीडीओ गंगासागर सिंह, अभिषेक कुमार झा, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, रामशंकर कुमार, रविद्र कुमार राय, शान्ति भूषण चौधरी, सत्यनारायण राय, पंकज कुमार, राजीव रंजन ठाकुर, शीलवंत कुमार कौशिक आदि मौजूद थे।