Move to Jagran APP

खुला माता का पट, कोरोना के नाश की गुहार लगा रहे भक्त

मां दुर्गा का मंगलवार को पट खुलते ही पूजा पंडालों तथा माता के मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आने लगे। शहर के दुधपुरा चैती दुर्गा मंदिर मन्नीपुर भगवती स्थान सहित मां दुर्गा के तमाम मंदिरों में भक्तों की आवाजाही देखी गई। महिलाएं हाथों में दीप लिए मंदिरों तक पहुंचीं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 11:20 PM (IST)
खुला माता का पट, कोरोना के नाश की गुहार लगा रहे भक्त
खुला माता का पट, कोरोना के नाश की गुहार लगा रहे भक्त

समस्तीपुर । मां दुर्गा का मंगलवार को पट खुलते ही पूजा पंडालों तथा माता के मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आने लगे। शहर के दुधपुरा चैती दुर्गा मंदिर, मन्नीपुर भगवती स्थान सहित मां दुर्गा के तमाम मंदिरों में भक्तों की आवाजाही देखी गई। महिलाएं हाथों में दीप लिए मंदिरों तक पहुंचीं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में महिलाएं खोईछा भरने पहुंची। हालांकि लॉकडाउन के कारण एक-दूसरे के बीच दूरी एक मीटर रखी गई। कल्याणपुर,संस: पट खुलते ही मंदिर प्रांगण में माता के दर्शन को श्रद्धालु जुटने लगे। प्रखंड के भागीरथपुर दुर्गा मंदिर, डीहवार स्थान मुसेपुर, कल्याणपुर चौक, खरसंड पूर्वी माइ स्थान, परतापुर दुर्गा स्थान समेत विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। रोसड़ा,संस : मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के आने का सिलिसला शुरू हो गया। हालांकि लॉकडाउन के कारण भीड़ नहीं लगने दी गई। शहर के बाबा अमर सिंह स्थान स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु आते रहे। वहीं विश्वकर्मा मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इसके अलावा डगवर टोली, गांधी चौक, सहियार समेत सभी पूजा पंडालों में माता दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शाहपुर पटोरी, संस: पटोरी के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट मंगलवार की देर शाम खुल गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ मंदिर के पुजारियों ने पूजा अर्चना की तथा प्रसाद भी चढ़ाए। कोरोना वायरस का असर इस पूजा में भी प्रत्यक्ष दिख रहा है। लॉकडाउन के कारण लोगों की काफी कम भीड़ पूजा स्थलों पर आई। स्टेशन चौक पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा मनोज कुमार साह के द्वारा स्थापित कराई गई है। यहां पंडित विमल कांत झा के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। यहां पंडाल में स्थापित मूर्ति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त मां उमाशंकरेश्वरी देवी मंदिर में भी धार्मिक आस्था के साथ पूजा पाठ अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच चुका है। अर्जुन भगत के द्वारा की जा रही पूजा- अर्चना के दौरान लोगों ने फिजिकल डिस्टेंसिग बनाए रखी। पूजा स्थल पर लाउडस्पीकर से भजन बजाए जा रहे हैं तथा पाठ के दौरान होने वाले मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया है। उजियारपुर,संस : प्रखंड के माधोडीह गिरि टोल स्थित दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। हालांकि लॉकडाउन के कारण इस बार मेले का आयोजन यहां नहीं किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.