तीरा में तटबंध पर वृद्ध की मौत
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा निवासी बाढ़ से विस्थापित 80 वर्षीय सुखेश्वर राम की मौत हो गई। बाढ़ आने के कारण घर में पानी घुसने की वजह से वे समस्तीपुर-दरभंगा सड़क के महादेवस्थान के निकट पन्नी टांगकर परिवार के साथ रह रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM (IST)
समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा निवासी बाढ़ से विस्थापित 80 वर्षीय सुखेश्वर राम की मौत हो गई। बाढ़ आने के कारण घर में पानी घुसने की वजह से वे समस्तीपुर-दरभंगा सड़क के महादेवस्थान के निकट पन्नी टांगकर परिवार के साथ रह रहे थे। खरसंड पश्चिमी की मुखिया रेखा देवी ने बताया कि पंचायत के कम्युनिटी किचन के बगल में वृद्ध रह रहे थे। वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। बाढ़ के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाने से मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें