मनरेगा पार्क में अधिकारियों ने पौधरोपण कर मनाई दीवाली
दीपावली के अवसर पर बुधवार को विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा स्थित मनरेगा पार्क में अधिकारियों ने पौधरोपण कर दीपावली मनायी।
समस्तीपुर । दीपावली के अवसर पर बुधवार को विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा स्थित मनरेगा पार्क में अधिकारियों ने पौधरोपण कर दीपावली मनायी। दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पार्क को रंग बिरंगे रंगों से पें¨टग कर आकर्षक लूक दिया गया है। बीडीओ सुनील कुमार, मुखिया प्रेमशंकर ¨सह,आईटी सहायक गणेश कुमार आदि ने पार्क में पौधरोपण कर दीपावली पर हरियाली से खुशहाली का संदेश दिया। वहीं रात्रि में मनरेगा वन पोषक और ग्रामीणों ने पार्क में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। मौके पर समाजसेवी बच्चा ¨सह, वन पोषक योगेंद्र सदा, अर्जुन सदा, पूर्व शिक्षक उमेश्वर पासवान, बिरजू पासवान, नितेश द्विवेदी, संजीत ठाकुर, गौरव पाठक, राजीव कुमार ¨सह, शैलेन्द्र प्रसाद ¨सह, निक्की द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।