स्थानांतरण के विरोध में कर्मियों ने अधिकारी को बंधक बनाया
स्थानीय यांत्रिक कारखाना स्थित विद्युत कारखाना में कार्यरत 17 कर्मियों का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया गया।
समस्तीपुर। स्थानीय यांत्रिक कारखाना स्थित विद्युत कारखाना में कार्यरत 17 कर्मियों का शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया गया। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए रेल प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही सहायक विद्युत अभियंता को उनके कक्ष के अंदर ही बंधक बना लिया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक आलम अंसारी दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मियों से वार्ता की गई। इसमें उच्च अधिकारी से वार्ता करने की बात कहने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद सभी ने एकजुटता दिखाते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की।
वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कारखाना) एके ¨सह ने विद्युत कारखाना के गाड़ी प्रकाश के शाखा के कर्मचारियों का विरमन कर दिया। कारखाना अधिकारी ने विद्युत कारखाना के गाड़ी प्रकाश शाखा के 17 कर्मचारियों को शुक्रवार के अपराह्न से विरमित करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को रिपोर्ट करने का आदेश जारी कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए। कारखाना प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सहायक विद्युत अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। कर्मियों ने बताया कि उनके द्वारा अभी 24 से 110 वोल्ट का ही कार्य किया जाता है। लेकिन प्रशासन की ओर से 25 हजार वोल्ट विद्युत लाइन में कार्य करने के लिए टीडीआर मंडल मुख्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसको लेकर पूर्व में किसी भी तरह का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है। जबकि, कारखाना क कर्मियों का कारखाना में स्थानांतरण करने का नियम है। मौके पर अमित कुमार ¨सह, निरंजन कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार ¨सह, राज किशोर मधुकर, राजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।