अब महिला आयोग में भी ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत
समस्तीपुर । राज्य महिला आयोग द्वारा लगातार महिलाओं केराज्य महिला आयोग द्वारा लगातार महिलाओं के हित में कार्य किया जा रहा है। उत्पीड़न के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर । राज्य महिला आयोग द्वारा लगातार महिलाओं के हित में कार्य किया जा रहा है। उत्पीड़न के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। प्रताड़ना की शिकायत मिलते ही जांचोपरांत दोषी के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। उक्त बातें बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी ने रोसड़ा में कहीं। आयोग द्वारा अपना वेब पेज भी जारी किया गया है। जिसमें घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। उक्त शिकायत के आलोक में भी आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उक्त साइट को खोलकर लोग आयोग के सभी नियम व शर्तों की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। सूबे में महिला अत्याचार की कमी आने का प्रमुख कारण शराबबंदी को बताते हुए कहा कि इस कानून को लागू होने के बाद से घरेलू ¨हसा में काफी कमी आई है। आयोग की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व से लंबित तीन हजार से अधिक मामलों का निष्पादन कर जल्द ही जिलावार कैम्प लगाकर करने की बात कही। अध्यक्ष ने हर हाल में महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आयोग के अन्य सदस्यों में नीलम सहनी, निक्की इब्राहीम, मंजू कुमारी एवं नीलम गुप्ता शामिल थे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरन ¨सह, रोसड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रेणु देवी के अलावा स्थानीय संगीता प्रणव, सविता कुमारी, अल्पना वर्णवाल, रेणु ¨सह, प्रमिला ¨सह, सोनम पूर्वे, नीलू कुमारी, विमला देवी, रीता साह, सीता देवी, रतन माला, सावित्री देवी के साथ-साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अनिश राज, डा. गौरीशंकर प्रसाद ¨सह, जयशंकर प्रसाद ¨सह, सुधीर प्रसाद, श्यामनारायण मिश्र, संजीत ठाकुर, पंकज ¨सह, दिनेश पोद्दार, विश्वनाथ झा, अरविन्द कुमार सहनी, सुरेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।