अब अंगूठा लगाने के बाद ही लाभुकों को मिलेगा अनाज : एमओ
समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार मे रविवार को प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार मे रविवार को प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमओ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब मशीन के माध्यम से राशन का उठाव करेंगे। वैसे उपभोक्ता जिनका राशन कार्ड आधार संख्या से नही जुड़ा हुआ है वे अब राशन नही उठा पाएंगे। प्रशिक्षकों ने डीलरों को पॉश मशीन के इस्तेमाल करने की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर अंकित कुमार ने कहा कि अंगूठा लगाने के बाद ही लाभुकों को राशन किरासन मिलेगा। शिविर के पहले दिन कुल 48 डीलरों के बीच पॉश मशीन का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक सहायक फूल कुमार ने किया। मौके पर ललित पासवान, अमृता भारती, विश्वनाथ राम, राजेश्वर पासवान, कृष्णदेव राय, रामप्रीत झा, महेश पोद्दार, कालेश्वर राय समेत दर्जनों डीलर मौजूद रहे।
पेपरलेस तथा लीकप्रूफ होगी जन वितरण प्रणाली
रोसड़ा,संस: प्रखंड पंचायत समिति भवन में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि अब जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को भी पेपरलेस तथा लीक-प्रूफ बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके मद्देनजर सभी जन वितरण विक्रेताओं को पॉश मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अनियमितताओं पर भी विराम लगेगी। आधारकार्ड और फिगर स्कैनिग के सहारे संबंधित उपभोक्ताओं को राशन मुहैया काराया जाएगा। पॉस मशीन के उपयोग से पंजी संधारण का काम समाप्त हो जाएगा। सभी सिस्टम ऑनलाइन से जुड़ने के कारण विभाग में बैठे अधिकारी भी स्टॉक एवं वितरण की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सर्विस इंजीनियर अमरेंद्र कुमार ने सभी विक्रेताओं को पॉस मशीन संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया। एडीएसओ ने कहा कि प्रथम चरण में पुराने 72 विक्रेताओं को मशीन उपलब्ध कराना है। जिसमें से साठ विक्रेताओं को हस्तगत करा दिया गया है वहीं रोसडा प्रखंड एवं नगर के 33 नए डीलरों को द्वितीय चरण में पॉश मशीन उपलब्ध कराने की योजना है। मौके पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रियरंजन सिंह, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में डीलर मौजूद थे।
मोरवा में 77 को मिली पॉश मशीन
मोरवा संस : प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में एमओ महेश ठाकुर ने डीलरों के बीच पॉस मशीन का वितरण किया। प्रखंड के कुल 89 डीलरों में केवल 77 डीलरों के बीच मशीन का वितरण किया गया। एमओ के अनुसार, शेष बारह डीलरों को बाद में दिया जाएगा। मशीन से डीलरों द्वारा की जा रही धांधली की शिकायतों में कमी आने की संभावना व्यक्त की है।